Up board class 10 science notes chapter 3 

दोस्तों इस पोस्ट में मैं आप सभी के लिए Up board class 10 science notes chapter 3 लेकर आया हूँ | अगर आप science का notes बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट के माध्यम से आप बना सकते हैं | Up board class 10 science notes chapter 3 को मैंने तिन पोस्ट में तैयार किया हूँ और यह दूसरा पोस्ट है | इससे पहले पोस्ट में मैंने part 1 को बताया है जिसमे सिर्फ 1 नंबर वाला question था | अगर आप अभी तक उसे नहीं देखे है तो आप उसे जरुर देखा सकते हैं |

up board class 10 science notes in hindi

up board class 10 science notes chapter 3 part 1
up board class 10 science notes chapter 3 part 3
up board class 10 science notes chapter 2
up board class 10 science notes chapter 1 

Q). अधात्यावर्धता एवं तन्यता में अंतर बताइए |
Ans. अधात्यावर्धता :-   धातुओं को हथौड़े से पीटकर चादरे बनाई जा सकती है धातुओं के इस गुण को  अधात्यावर्धता कहते हैं | जैसे सोना चांदी
तन्यता :-  धातुओं को खींचकर तार बनाए जा सकते हैं | धातु के इस गुण को तन्यता कहते हैं जैसे :- सोना चांदी

Q). उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं किन्ही दो उभयधर्मी ऑक्साइडओं के उदाहरण दें |
Ans. ऐसे धात्विक ऑक्साइड जिनकी प्रकृति अम्लीय तथा क्षारकीय दोनों प्रकार की होती है | उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं | उदाहरण ; Al2O3 तथा ZnO

Q). जिंक ऑक्साइड को उभयधर्मी ऑक्साइड क्यों कहा जाता है ?
Ans. जिंक ऑक्साइड को उभयधर्मी ऑक्साइड इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह अम्लीय तथा क्षारीय दोनों ही गुणों को प्रदर्शित करता है 

Q). सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में डुबोकर क्यों रखा जाता है ?
Ans. सोडियम अभिक्रियाशील धातु है | यह हवा में स्वतः  जलने लगती है और सोडियम ऑक्साइड का निर्माण करती है | इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने तथा आकस्मिक आग को रोकने के लिए मिट्टी के तेल में डुबोकर रखा जाता है |
4Na + O2 ----- 2Na2O

class 10 science notes up board in hindi

Up board class 10 science notes in hindi, class 10 science notes in hindi up board, science notes in hindi up board class 10.
e

Q). आयनिक यौगिक या विद्युत संयोजक योगिक किसे कहते हैं ?
Ans. जिन योगिको के अनु  में  वैधुत संयोजक बंधन या आयनिक बंधन रहता है उन्हें वैधुत संयोजक या आयनिक यौगिक कहते है |

Q). आयनिक यौगिक का गलनांक उच्च क्यों होता है ?
Ans. आयनिक यौगिको का गलनांक और क्वथनांक उच्च होता है क्योंकि मजबूत अंतर आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है |

Q). अम्लराज एक्वारेजिया क्या है ?
Ans. सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं सांद्र नाइट्रिक अम्ल (3 : 1 ) का मिश्रण को अम्लराज कहते हैं | यह सोना को गला देता है | 

Q). धातुकर्म किसे कहते हैं ?
Ans. अयस्क से धातु का निष्कर्षण तथा उसका परिष्करण कर उपयोगी बनाने के प्रक्रम को धातुकर्म कहते हैं |

Q). भर्जन क्या है एक उदाहरण दे |
Ans. सल्फाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने पर या ऑक्साइड में बदल जाता है और वाष्वपशील अशुद्धियां बाहर निकल जाती है इस प्रक्रिया को भर्जन कहते हैं |
उदाहरण :- 2ZnS + 3O2 ---- 2ZnO + 2SO2

Q). निष्पातन  क्या है ? एक उदाहरण दे
Ans. कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने पर आक्साइड में बदल जाता है और वाष्वापशील अशुद्स्तुधिया बाहर निकल जाती है | इस प्रक्रिया को निष्पातन  कहते हैं |
उदाहरण :- ZnCO3  --- ZnO + Co2 

Q). संक्षारण  को परिभाषित करें | संक्षारण से बचने के 2 उपाय लिखे |
Ans. वायु तथा नमी की उपस्थिति में किसी धातु का परत बन बन कर नष्ट होना संक्षारण कहलाता है |
संक्संषारण से बचने के उपाय :
(i) :- जिंक की परत चढ़ाकर
(ii) धातु के ऊपर पेंट करके  

Q). संक्षारण के लिए आवश्यक शर्तें क्या है ?
Ans. (i) वायु की उपस्थिति
(ii) नमी की उपस्थिति 

Q). मिश्र धातु किसे कहते हैं ? इसके 2 नाम तथा उपयोग लिखे |
Ans. किसी धातु के किसी अन्य धातु अथवा अधातु के साथ गलित अवस्था में मिलाने से जो समांगी मिश्रण प्राप्त होता है उसे मिश्र धातु कहते हैं |
मिश्रधातु:-
(i) इस्पात :- जहाज, पुलों एवम वाहनों के निर्माण में
(ii) पीतल :- बर्तन निर्माण में 

science notes up board class 10 in hindi 

class 10 science notes in hindi up board. class 10 up board science notes in hindi, up board class 10 science notes in hindi.

Q). प्लैटिनम, सोना एवं चांदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है क्यों ?
 Ans. प्लैटिनम, सोना एवं चांदी बहुत कम अभिक्रियाशील है तथा यह संक्षारित नहीं होते है | उनकी चमक भी तेज होती है | अतः इनका उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है | 

Q). सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है क्यों ?
Ans. सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम इतनी अधिक क्रियाशील है कि खुले में रखने पर तुरंत आग पकड़ लेती है | उन्हें बचाने तथा आग लगाने से रोकने के लिए उन्हें किरोसिन तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है |

Q). धातु निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्क को आक्साइड में परिवर्तित किया जाता है क्यों ?
Ans. किसी धातु को उसके सल्फाइड और कार्बोनेट की अपेक्षा उसके ऑक्साइड से प्राप्त करना अधिक आसान है | इसलिए अपचयन से पहले धातु सल्फाइड एवं कार्बोनेट को धातु ऑक्साइड में बदल लेना चाहिए | 

Q). गर्म जल का टैंक बनाने में तांबे का उपयोग होता है परंतु इस्पात का नहीं क्यों ?
Ans. तांबा जल के साथ किसी भी स्थिति में अभिक्रिया नहीं करता है | लेकिन लोहा भाप के साथ अभिक्रिया कर आक्साइड एवम हाइड्रोजन गैस बनाती है | इसलिए गर्म जल का टैंक बनाने में तांबे का उपयोग होता है | लेकिन लोहा अर्थात इस्पात का उपयोग नहीं किया जाता है |

Q). तांबे के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप एनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघटन किसे कहते हैं ?
Ans. एनोड:- अशुद्ध तांबे की छड़ एनोड कहते हैं
कैथोड:- शुद्ध तांबे की छड़ को कैथोड कहते हैं
विद्युत अपघटन:- धातु के लवण विलयन को विद्युत अपघटन कहते हैं

Q). धातुओं एवं अधातुओं में कोई दो भौतिक और कोई दो रासायनिक अंतर लिखें |
Ans. भौतिक गुणों के आधार पर अंतर:-
धातु
(i) धातुएं अधातवर्ध्य एवम तन्य होती है
(ii) धातुएं ऊष्मा एवम विद्युत की सुचालक होती है 
अधातु
(i) अधातुएं अधातवर्ध्य एवम तन्य नहीं होती है | ये भंगुर होती है |
(ii) अधातुएं ऊष्मा एवम विद्युत की कुचालक होती है |

रासायनिक गुणों के आधार पर अंतर
धातु
(i) धातुएं विद्युत धनात्मक होती हैं
(ii) धातुएं ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर क्षारीय धातु ऑक्साइड बनाती हैं |
अधातु
(i) अधातुएं विद्युत ऋणात्मक होती है |
(ii) अधातुएं आक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर आक्साइड बनाती है |

दोस्तों आपको यह notes कैसा लगा अगर आपको यह notes अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को दुसरे के पास जरुर शेयर कीजिये | 

इन्हें भी देखे :- 
up board class 10 science notes chapter 3 part 1
up board class 10 science notes chapter 3 part 3
up board class 10 science notes chapter 2
up board class 10 science notes chapter 1