Up Board class 10 science notes chapter 2 

अगर आप up board के दशवी कक्षा से हैं तो यह  पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है इसमें मैंने Up Board class 10 science notes chapter 2 दिया है इससे पहले मैंने Up Board class 10 science notes chapter 1 के बारे में पोस्ट लिखा था अगर आप chapter 1 को देखना चाहते हैं तो आप उसको भी देख सकते हैं ( chapter 1 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ) | अगर आप Up Board class 10 science notes chapter 2 को देखन चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर लास्ट तक जरुर देखिये 

up board class 10 science notes

Q. अम्ल किसे कहते हैं ?
Ans.अम्ल वह पदार्थ पदार्थ है जो स्वाद में खट्टा होता है तथा नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है 

Q. क्षारक किसे कहते हैं ?
Ans. क्षारक वह पदार्थ है जो स्वाद में कड़वा होता है तथा लाल लिटमस पत्र को नीला करता है 

Q. लवण किसे कहते हैं ? किन्ही दो लवणों के नाम लिखें
Ans. अम्ल धातु के साथ मिलकर धातु का एक यौगिक बनाता है जिसे लवण कहते हैं
Zn + H2SO4 ---- ZnSO4 + h2
दो लवणों के नाम-
Nacl, Na2SO4

Q. दुर्बल अम्ल किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखें |
Ans. वैसा अम्ल जो जल में घुलकर कम हाइड्रोजन आयन देते हैं उन्हें दुर्बल अम्ल कहते हैं |
H2CO3, CH3COOH

Q. प्रबल अम्ल किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखें |
Ans. अधिक संख्या में हाइड्रोजन आयन उत्पन्न करने वाले अम्ल प्रबल अम्ल कहलाते हैं
HCl, H2SO4

Q. सूचक क्या है ?
Ans. वैसा पदार्थ जो हमें रंग परिवर्तन द्वारा गोल की प्रकृति की सूचना देता है उसे सूचक कहते हैं |
जैसे - (i) मेथिल ऑरेंज (ii) फिनाल्फ़थेलिन 

Q. तनुकरण किसे कहते हैं ?
Ans. जल में अम्ल या क्षारक मिलाने पर आयन की सांद्रता में प्रति इकाई आयतन में कमी हो जाती है | इस प्रक्रिया को तनुकरण कहते हैं |  

Q. गंधीय सूचक किसे कहते हैं ? दो गंधीय सूचक का नाम बताएं |
Ans. वे पदार्थ जिनकी गंध अम्लीय या क्षारकीय माध्यमो में बदल जाती है , उसे गंधीय सूचक कहते हैं |
जैसे : (i) प्याज (ii) लौंग का तेल 

Q. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है दो उदाहरण दें |
अम्ल तथा क्षार के अभिक्रिया के फलस्वरुप लवण तथा जल बनते हैं इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं |
NaOH +HCl  --- NaCl + H2O

Q. अम्ल एवम क्षार के बिच के अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं क्यों ? 
Ans. अम्ल एवम क्षारक के बिच अभिक्रिया से लवण तथा जल बनता है अर्थात दोनों एक दुसरे को उदासीन कर देता है | इसलिए अम्ल एवम क्षारक के बिच की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं | 

up board class 10 science notes in hindi pdf 

इस पोस्ट में आपको up board class 10 science notes in hindi pdf सिर्फ लघु उतरिय एवम दीर्घ उतरिय प्रश्न दिया जा रहा है up board class 10 science notes in hindi pdf  अगर आप अति लघु उतरिय, 1 अंक या mcq के लिए इस chapter का notes चाहते हैं तो उसके लिए यहाँ क्लिक करें up board class 10 science notes in hindi pdf 

Q. अम्ल एवम क्षारक में दो समानताएं लिखे |
Ans. अम्ल एवम क्षारक में दो समानताएं निम्नलिखित है -
(i) ये विद्युत के सुचालक होते हैं
(ii) जल में अम्ल एवम क्षारक को घुलाने की प्रक्रिया ऊष्माक्षेपी कहलाती है |

Q. अम्ल एवम क्षार में दो अंतर लिखे |
Ans. अम्ल एवम क्षार में दो अंतर निम्नलिखित है -
अम्ल :-
(i) इसका स्वाद खट्टा होता है |
(ii) यह नील लिटमस पत्र को लाल करता है |

क्षार :-
(i) इसका स्वाद कडवा होता है |
(ii) यह लाल लिटमस पत्र को नीला करता है |

Q. धात्विक ऑक्साइड को क्षारकीय ऑक्साइड क्यों कहा जाता है ?
Ans. अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया के समान ही धात्विक ऑक्साइड अम्ल से अभिक्रिया कर लवण तथा जल बनाते हैं इसलिए धात्विक ऑक्साइड को क्षारकीय ऑक्साइड कहते हैं |
CuO + 2HCl ---CuCl2 + H2O

Q. अम्ल का जलीय विलियन क्यों विद्युत का चालन करता है ?
Ans. अम्ल जल में घुलकर आयनों का निर्माण करता है इसलिए अम्ल का जलिए विलयन विद्युत का चालन करता है | 

Q. शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है ?
Ans. शुष्क हाइड्रोक्लोरिक अम्ल वियोजित होकर हाइड्रोजन आयन नहीं देता है | अतः यह अम्लीय अभिलक्षण प्रदर्शित नहीं करता है | जिसके कारण लिटमस पत्र के रंग को नहीं बदलती है |

Up board class 10 science notes in hindi

up board class 10 science notes in hindi | class 10 science notes up board in hindi | up board class 10 science notes chapter 2 | class 10 science notes up board chapter 2 | science notes up board class 10 in hindi 

Q. अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुसंशित किया जाता है की अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न की जल को अम्ल में ?
Ans. जल में अम्ल या क्षारक की घुलने की प्रक्रिया अत्यधिक ऊष्माक्षेपी होती है | जल में सान्द्र नाइट्रिक अम्ल या सल्फ्यूरिक अम्ल को मिलते समय अत्यधिक सावधानी रखनी चाहिए | अम्ल को हमेशा धीरे धीरे तथा जल को लगातार हिलाते हुए जल में मिलाना चाहिए | सान्द्र अम्ल  में जल मिलाने पर उत्पन्न हुई ऊष्मा के कारण मिश्रण छलक कर बाहर आ सकता है तथा व्यक्ति जल सकता है | साथ ही अत्यधिक स्थानीय ताप के कारण काँच का पात्र भी टूट सकता है |

Q. पीएच(PH) स्केल किसे कहते हैं ?
Ans. किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की सांद्रता ज्ञात करने के लिए एक स्केल विकसित किया गया है जिसे PH स्केल कहते हैं 

Q. आसवित जल विद्युत का चालन क्यों नहीं करता जबकि वर्षा जल करता है ?
Ans. आसवित जल में हाइड्रोजन आयन नहीं होते हैं | वर्षा जल में अम्ल तथा अन्य अशुद्धिया रहती है | आयनों के उपस्थिति के कारण वर्षा जल विद्युत का चालन करते हैं |

Q. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है ?
Ans. अम्ल केवल जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन बनाता है | जल की अनुपस्थिति में हाइड्रोजन आयन नहीं बनते हैं | इस कारण अम्ल अपना अम्लीय व्यवहार नहीं करता है 

Q. ताजा दूध का पीएच मान 6 होता है | दही बन जाने पर ph के मान में क्या परिवर्तन होगा ?
Ans. दूध में लैक्टिक अम्ल होता है अर्थात जब दूध से दही बन जाता है तो वह अधिक अम्लीय हो जाता है इसलिए ph का मान 6 से कम हो जाएगा |

class 10 science notes up board in hindi

up board class 10 ncert science notes, up board class 10 science notes chapter 2 in hindi | up board class 10 science important notes | up board class 10 science important notes in hindi | class 10 science up board notes in hindi pdf|

Q. एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है-
(i) ताजा दूध के पीएच के मान को 100 से बदलकर थोड़ा सा क्षारीय क्यों बना देता है
Ans.बेकिंग सोडा की प्रकृति क्षारीय होती है | जब बेकिंग सोडा को दूध में मिलाया जाता है तो दूध की प्रकृति क्षारीय हो जाती है | 

(ii) दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है ?
Ans.बेकिंग सोडा मिलाने से दूध की प्रकृति क्षारीय हो जाती है, तो इसे जल्द खट्टा होने या अम्लीय होने या दही बनने से रोकती है | इसलिए दूध को दही बनने में अधिक समय लगता है |

Q. पीतल एवं तांबे के बर्तन में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखनी चाहिए ?
Ans. दही एवं खट्टे पदार्थ में अम्ल होता है | अम्ल धातुओं के साथ अभिक्रिया करके लवण एवं हाइड्रोजन गैस बनाते हैं | अतः यदि ऐसे पदार्थों को तांबे के बर्तनों में रखा जाता है तो अम्ल की अभिक्रिया के कारण बर्तन संक्षारित हो जायगा |

Q. कलोर-क्षार प्रक्रिया किसे कहते हैं ?
Ans. सोडियम के जलीय विलियन से विद्युत प्रवाहित करने पर यह वियोजित होकर सोडियम हाइड्रोक्साइड उत्पन्न करता है | इस प्रक्रिया को कलोर-क्षार प्रक्रिया  कहते हैं, क्योंकि इससे निर्मित उत्पाद एवं सोडियम हाइड्रोक्साइड होते हैं | इसमें क्लोरिन गैस एनोड पर मुक्त होते हैं जबकि हाइड्रोजन कैथोड पर |
2NaCl + 2H2O ---- 2NaOH + Cl2 + H2

Q. धोने का सोडा का निर्माण किस प्रकार होता है ?
Ans. बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट बनाते हैं |
2NaHCO3 --hot-- Na2CO3 + H2O + CO2 

प्राप्त सोडियम कार्बोनेट को जल से क्रिस्टलीकृत करने से धोने का सोडा प्राप्त होता है | यह क्षारकीय लवण है |
Na2CO3 +10H2O ---hot-- Na2CO.10H2O

Q. धोने का सोडा के उपयोग बताएं
Ans. धोने का सोडा का उपयोग निम्नलिखित है -
(i) इसका उपयोग काँच,साबुन एवम कागज के उद्योगों में होता है |
(ii) इसका उपयोग बोरेक्स जैसे सोडियम के यौगिक के उत्पादन में होता है |
(iii) इसका उपयोग घरो में साफ सफाई के लिए होता है |
(iv) जल की स्थायी कठोरता को हटाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है |

Science notes for up board class 10 

science notes for up board class 10 in hindi | up board class 10 science notes in hindi | science notes for up board calss 10 in hindi cahpter 1 | up board ncert science class 10 science notes chapter 2 | class 10 science notes in hindi up board in pdf |

Q. विरंजक चूर्ण किस प्रकार बनाया जाता है इसके उपयोग लिखें |
Ans. शुष्क बुझा हुआ चूना पर क्लोरीन की क्रिया से विरंजक चूर्ण का निर्माण होता है  विरंजक चूर्ण को CaOCl2 से दर्शाया जाता है |
Ca(Oh)2 +Cl2 --- CaOCl2 + H2O

विरंजक चूर्ण के उपयोग :-
(i) वस्त्र उद्योग में सूती एवम लिनेन के विरंजन के लिए कागज की फैक्ट्री में लकड़ी के मज्जा एवम लौंड्री में साफ़ कपड़ो के विरंजन के लिए किया जाता है |
(ii) रासायनिक उद्योगों में एक उपचायक के रूप में |
(iii) पिने वाले जल को जीवाणुओं से मुक्त करने के लिए |

Q. बेकिंग सोडा किस प्रकार तैयार किया जाता है ? बेकिंग सोडा के उपयोग बताएं
Ans. कच्चे पदार्थ में सोडियम क्लोराइड का उपयोग कर बेकिंग सोडा का निर्माण किया जाता है |
NaCl + H2O + CO2 + NH3 ---- NH4Cl +NaHCO3


बेकिंग सोडा के उपयोग निम्नलिखित है :-
(i) इसका उपयोग सोडा अम्ल अग्निशामक के रूप में किया जाता है |
(ii) यह में अम्ल की अधिकता को उदासीन करके राहत पहुंचाता है |
(iii) पाव रोटी या केक में खमीर उठाया जा सकता है | जिससे ये मुलायम एवम स्पंजी हो जाता है |

Q. प्लास्टर ऑफ पेरिस किस प्रकार तैयार किया जाता है ? प्लास्टर ऑफ पेरिस के दो उपयोग बताएं
Ans. जिप्सम को 373k पर गर्म करने पर यह जल के अणुओं का त्याग कर कैल्शियम सल्फेट अर्धहाइड्रेट/हेमीहाइड्रेट( CaSO4.1/2H2O ) बनाता है | जिसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं |
CaSO4.2H2O ----- CaSO4.1/2H2O + 1.5H2O


प्लास्टर ऑफ पेरिस के दो उपयोग निम्नलिखित है :-
(i) चिकित्सा के क्षेत्र में टूटी हुई हड्डियों को सही जगह पर स्थिर रखने के लिए करते हैं |
(ii) प्लास्टर ऑफ पेरिस का प्रयोग खिलौना बनाने में |

Q. प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए ?
Ans. प्लास्टर ऑफ पेरिस आसानी से जल को अवशोषित कर लेता है और कठोर जिप्सम का निर्माण करता है | इसलिए प्लास्टर ऑफ पेरिस को आद्र-रोधी बर्तन में रखा जाता है | नहीं तो कुछ समय बाद इसकी पूरी मात्रा जिप्सम में बदल जाएगी |

Science notes for up board class 10 in hindi pdf 

उपर में आपने chapter 2 का notes देखा Science notes for up board class 10 in hindi pdf दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको यह पोस्ट Science notes for up board class 10 in hindi pdf अच्छा लगा होगा | अगर अच्छा लगा होगा तो अपने दोस्तों के पास जरुर शेयर कीजियेगा |

इन्हें भी देखें :- 
(i) chapter 1 science notes 
(ii) chapter 2 mcq science question
(iii) chapter 1 science mcq