इतिहास
12th
ARTS
2010
TIME : 3 Hours
[Full marks : 100,pass mark :33]
सामान्य निर्देश :
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें,
उपांत के अंक पूर्णांक निर्देशित करते हैं
सभी प्रश्नों का उत्तर दीजिए
2 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्द से अधिक
नहीं हो |
5 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से
अधिक नहीं होना चाहिए
8 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 250 शब्दों से
अधिक नहीं होना चाहिए
मानचित्र अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ संलग्न कीजिए
कृपया, जांच कर ले कि इस प्रश्न पत्र में दो मानचित्र हैं
( candidates are required to give their answer
in their own words as far as practicable. figures
in the margin indicate full marks. Answer all
questions answer to question carrying 2 marks
should not exceed 30 words each. answers to
questions carrying 5 marks should not exceed
100 words each. answers to questions carrying
8 marks should not exceed 250 words each.
attach the map with the answer book. please
his check that t question paper content to maps.
GROUP A
1). पुरातत्व वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए हड़प्पा सभ्यता के कोई 4
नगरों के नाम लिखें
2). मुस्लिम संतों की दरगाहों में हजारों भक्तों क्यों जाते हैं?
3). अल बिरूनी द्वारा भारत का वृतांत लिखने में आई किन्हीं दो
अवरोधों का उल्लेख कीजिए
4). बंगाल के अस्थाई भूमि बंदोबस्त की कोई दो विशेषताएं लिखिए
5). कौन सा दिवस पहली बार" स्वतंत्रता दिवस "के रुप में मनाया
गया?
GROUP B
SECTION I
किन्ही तिन प्रश्नों का उत्तर दे
6). क्या आप इस बात से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की
जल विकास की प्रणाली नगर योजना की ओर संकेत करती है?
अपने उत्तर में कारण बताइए
7). अशोक के अभिलेखों का क्या महत्व है??
8)." महाभारत जैसे जटिल ग्रंथ को समझना इतिहासकारों के लिए
एक बहुत कठिन कार्य है|" का तर्कसंगत औचित्य निर्धारित कीजिए
9). बुद्ध की प्रथम संसार यात्रा से उनका जीवन कैसे बदल गया?
वर्णन कीजिए
SECTION II
किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दे
10). स्पष्ट कीजिए कि आईन ई अकबरी आज भी अपने समय का
असाधारण ग्रंथ क्यों है?
11). मुगल दरबार में पांडुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया का वर्णन करें
12). बर्नियर द्वारा लिखित पुस्तक का नाम लिखिए के बारे में उसने
क्या लिखा था?
SECTION III
किन्ही तिन प्रश्नों का उत्तर दे
13). जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण
बनाए रखते थे?
14). 1857 के विद्रोह से पूर्व भारतीय सैनिकों की अंग्रेजी शासन
के विरुद्ध शिकायतों का वर्णन कीजिए
15). असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध कैसे था?
16). स्पष्ट कीजिए कि भारतीय संविधान केंद्र सरकार और
राज्यों के अधिकारों को किस प्रकार सुरक्षा प्रदान करता है?
GROUP C
17). अबुल फजल कौन था? मुगल दरबार में उस का महत्वपूर्ण
योगदान क्या था?
Or
सूफी मत के मुख्य धार्मिक विश्वासों और आचारों की व्याख्या कीजिए
18). औपनिवेशिक नगरीय विकास में पर्वतीय स्थाननों ( हिल स्टेशन)
का विशेष महत्व क्यों था? स्पष्ट कीजिए
Or
सर स्टेफोर्ड क्रिप्स को भारत क्यों भेजा गया था उसकी असफलता
का क्या कारण था?
GROUD D
19). निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं इससे संबंधित
प्रश्नों के उत्तर दें
पूरावस्तुओं की पहचान कैसे की जाती है?
भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में अनाज पीसने के यंत्र तथा उन्हें
आपस में मिलाने मिश्रण करने तथा पकाने के लिए बर्तनों की
आवश्यकता थी इन सभी को पत्थर धातु तथा मिट्टी से बनाया
जाता था यहां यह एक महत्वपूर्ण हड़प्पा स्थल मोहनजोदड़ो में हुए
उत्खननों पर सबसे आरंभिक रिपोर्ट में से एक से कुछ उद्धरण
दिए जा रहे हैं
अवतल चक्कियाँ ............. बड़ी संख्या में मिली है............
और ऐसा प्रतीत होता है कि अनाज पीसने के लिए प्रयुक्त ये
एक मात्र साधन थी साधारणता यह चकिया कठोर स्थूल्तः कठोर
,कंकरीले ,अग्निज अथवा बलुआ पत्थर से निर्मित थी और आमतौर
पर इन से अत्यधिक प्रयोग के संकेत मिलते हैं, चुकी in चक्कियों के
तल सामान्यताया उत्तल है निश्चित रूप से इन्हें जमीन में अथवा मिट्टी
में जमा कर रखा जाता होगा जिससे इन्हें हिलने से रोका जा सके दो
प्रकार की चकिया मिली है एक वे जिन पर दूसरा छोटा छोटा पथर
आगे पीछे चलाया जाता था , जिससे निचला पत्थर को खोखला हो गया
था तथा दूसरी वे जिनका प्रयोग संभवतः केवल सालन या तारी बनाने के
लिए जड़ी बूटियों तथा मसालों को कूटने के लिए किया जाता था ,इन
दूसरे प्रकार के पत्थर को हमारे श्रमिक द्वारा "सालन पत्थर" का नाम
दिया गया है तथा हमारे बावर्ची ने एक यही पत्थर रसोई में प्रयोग के
लिए संग्रहालय से उधार मांगा है?
i).दो तरह की अवतल चकिया क्या हैं ?
ii). यह चक्किया किस प्रकार के पदार्थ से बनी थीं ?
iii).इसको" सालन पत्थर" का नाम क्यों दिया गया ?
iv).पुरातत्वविद किस प्रकार के अपनी खोजो का वर्गीकरण करते हैं?
किन्ही दो तरीको की व्याख्या कीजिये तथा खोजो की कार्य या उपयोगिता
के निर्धारण के एक तरीको का उल्लेख भी कीजिये |
Or
सम्राट के अधिकारी क्या- क्या कार्य करते थे ?
मेगास्थनीज के विवरण का एक अंक दिया गया है: साम्राज्य के महान
अधिकारियों में से कुछ............ नदियों की देखरेख और भूमि मापन
का काम करते हैं, जैसा कि मिस्र में होता था| कुछ प्रमुख नहरों से
उपनहरों के लिए छोड़े जाने वाले पानी के मुख्य द्वार का निरीक्षण
करते हैं ताकि हर स्थान पर पानी के समान पूर्ति हो सके| यही
अधिकारी शिकारियों का संचालन करते हैं और शिकारियों के
कृतियों के आधार पर उन्हें इनाम या दंड देते हैं|
वे कर वसूली करते हैं और भूमि से जुड़े सभी व्यवसायों का
निरीक्षण करते हैं, साथ ही लकड़हारों, बढ़ाइयों , लोहारों और
खनन कर्ताओं का भी निरीक्षण करते हैं|
i). राज्य के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूची
बनाइए
ii). यह उध्दरण मौर्य साम्राज्य को समझने में हमारी कितनी
सहायता करता है स्पष्ट कीजिए
iii). अशोक के अधीन मौर्य शासन के किन्ही तीन विशेषताओं
पर प्रकाश डालिए
iv). इस साम्राज्य के अध्ययन के कुछ अन्य स्रोत क्या क्या है?
उनमें से चार का उल्लेख कीजिए
20). निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें
मुगल शहजादी जहांआरा की तीर्थयात्रा 1643
निम्नलिखित गद्यांश द्वारा रचित शेख मुइनुद्दीन चिश्ती की जीवनी
मनीस -अल -अरवाह (यानि आत्मा का विश्वास ) से लिया गया है|
अल्लाह ताला की तारीफ के बाद....... यह फकीरा जहांआरा.....
राजधानी आगरा से अपने पिता( बादशाह शाहजहां
) के संग पाक और बेजोड़ अजमेर के लिए निकला............ मैं
इस बात के लिए वायदा पर्र्स्त थी की हर रोज और हर मुकाम
पर मैं दो बार के अख्तियारी नमाज अदा करूंगी .....बहुत दिन ....
मैं रात को बाघ के चमड़े पर नहीं सोई और अपने पैर मुकहस दरगाह
की तरफ नहीं फैलाएं, नहीं मैंने अपनी पीठ उनकी तरफ की पेड़ के
नीचे दिन गुजारती थी परिवार को रमजान के पास महीने के चौथे रोज
मुझे चिराग और उत्तर में डूबे दरगाह की जियारत की खुशी हासिल
हुई..... चुकी दिन की रोशनी की एक घड़ी बाकी थी मैं दरगाह के
भीतर गई और अपने जर्द चेहरे कि उसकी चौखट की धूल से रगडा
दरवाजे से मुकहस दरगाह तक में नंगे पांव वहां की जमीन को चुमती
हुई गई गुम्बद के भीतर रोशनी से भरी दरगाह में मैंने मजार के चारों
ओर सात फेरे लिए आखिर मैं अपने हाथों से मुकहस दरगाह पर सबसे
उम्दा इतर छिड़का चुकी गुलाबी दुपट्टा जो मेरे सिर पर था मैं उतार
चुकी थी इसलिए उसे मैंने मजार के ऊपर रखा
i). जहांआरा किस प्रकार शेख के प्रति निष्ठा दर्शाती है?
ii). दरगाह अधिक संख्या के भक्तों को क्यों आकर्षित करती है?
iii). हमें यह जानकारी प्राप्त होती है कि अकबर भी संत का काफी
सम्मान करता था? कैसे
iv). जियारत या तीर्थ यात्रा से संबंधित अन्य गतिविधियों का उल्लेख कीजिए
Or
जोगी के प्रति श्रद्धा
यह उद्धरण 1662-61 में औरंगजेब द्वाराएक जोगी को लिखे पत्र का अंश है
बुलंद मकान शिवमूरत गुरु आनंदनाथ जियो!
जनाब ए मोहतरम अमन और खुशी से हमेशा शिव जिओ की पनाह
में रहे पोशाक के लिए वस्त्र और ₹25 की रकम जो भेंट के तौर पर
भेजी गई आप पहुंचेंगे...जनाब -ए मोहतरम आप हमें लिख सकते
हैं जब भी हमारी मदद की जरूरत हो
i). संता अथवा योगी किस देवता की पूजा करता था? आपको
यह कैसे मालूम हुआ ?
ii). औरंगजेब ने उसके प्रति अपनी श्रद्धा किस प्रकार व्यक्त की?
iii). इस्लाम के पांच सिद्धांतों को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए
iv). इन विश्व व्यापायी प्रथाओं ने भारत में क्षेत्रीय प्रभाव को भी
किस प्रकार अपना लिया ?दो उदाहरण दीजिए
21). निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं संबंधित प्रश्नों के
उत्तर दें
रयत अर्जी
नीचे एक तालिका का उदाहरण दिया गया है जो कर्जत तालुको
के मिरगाव के एक रैयत द्वारा कलेक्टर अहमदनगर दक्कन
दंगा आयोग को दी गई थी
साहूकार लोग काफी दिनों से हम पर अत्याचार कर रहे हैं चुकी हम
अपना घर खर्च चलाने के लिए काफी मात्रा में पैसा नहीं कमा इसलिए
हम उनसे पैसा कपड़ा और अनाज मांगने के लिए मजबूर हो गए
उनसे हमें ये चीज मिलती जाती है पर बड़ी कठिनाई से और उसके
लिए हमें उनके साथ कड़ी शर्तों पर बंध पत्र लिखने के लिए मजबूर
होना पड़ता है कपड़ा और अनाज भी नगद दरों पर नहीं बेचा जाता
हमसे जो कीमतें मांगी जाती है वह नगदी कीमत चुकाने वाले
ग्राहकों की अपेक्षा आमतौर पर 25 से 30% अधिक होती है हमारे
खेतों की उपज भी साहूकार ले जाते है,उपज ले जाते समय वे हमें यह आश्वासन देते हैं कि इसकी कीमत हमारे खाते में जमा कर दी जाएगी लेकिन वह हमारे खाते में ऐसा कोई उल्लेख नहीं करते वे जब हमारी उपज ले जाते तो बदले में कोई रसीद भी नहीं देते
i). किसानों की 4 शिकायतें कौन सी थी?
ii). ऋण दाता और रैयत के बीच संबंधों के संचालन का कोई एक नमूना दे
iii). परिसीमन कानून क्या था ऋण दाता किस प्रकार इसको अपने पक्ष में करता था
Or
13 दिसंबर 1946 के अपने प्रसिद्ध भाषण में जवाहरलाल नेहरू
के कथन का एक अंश
हमने एक स्वतंत्र गणराज्य की स्थापना का दृढ़ और पवित्र संकल्प
लिया है भारत का संप्रभु होना नियत है इसका स्वतंत्र होना और
गणराज्य होना भी स्वाभाविक है कुछ मित्रों ने सवाल उठाया है
लोकतांत्रिक शब्द क्यों नहीं रखा स्वभाविक है कि हमारा लक्ष्य
लोकतंत्र है लोकतंत्र से कम कुछ भी नहीं यह लोकतंत्र कैसा
होगा उसकी शक्ल सूरत कैसी होगी यह एक अलग मसला है
आज के लोकतंत्रों ने दुनिया की प्रगति में जबरदस्त भूमिका निभाई
है और उनमें से बहुत सारे यूरोप तथा अन्य स्थानों के देश हैं परंतु
यह संदेश जनक हो सकता है कि अगर उन्हें पूरी तरह लोकतांत्रिक
बने रहना है तो ना जाने कब लोकतंत्र को अपनी शक्ल सूरत थोड़ी
-बहुत बदलनी पड़ती है मैं आशा करता हूं कि किसी एक
लोकतांत्रिक देश की लोकतांत्रिक देश की एक खास
लोकतांत्रिक प्रणाली संस्थान देश कि हम सिर्फ नकल करने
वाले नहीं हैं| हो सकता है
i). संविधान का किन 3 ?मूल तत्व की ओर नेहरु संकेत कर रहे हैं
ii). वह भारत द्वार अन्य राष्ट्रों के संविधानों की नकल करने के विरोध
क्यों थे?
iii). इस भाषण के प्रारंभिक अंश में उन्होंने अतीत तथा अमेरिकी
और फ्रांसीसी क्रांतियों का उल्लेख क्यों किया था?
iv). 13 दिसंबर 1946 को नेहरू ने किस दस्तावेज को प्रस्तुत किया
था भारतीय नागरिकों को दी गई किसी एक गारंटी का उल्लेख कीजिए
GROUP E
22). भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित हड़प्पा पुरास्लों का
अंकित कीजिए
a). मोहनजोदड़ो
b). चन्हुदड़ो
c). धोलावीरा
d). लोथल
e). बनवाली
Or
भारत के रेखा मानचित्र पर बौद्ध धर्म के कोई पांच क्षेत्र दिखाइए
23). दिए गए भारत के मानचित्र पर दक्षिण भारत के 14वें और 16वीं
शताब्दी के मध्य 5 स्थान 1 से 5 तक दर्शाए गए हैं इनकी पहचान कीजिए
और उनके नाम अंकित रेखाओ पर लिखिए